मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

अग्नि सुरक्षा नहीं 200 से अधिक दुकानें की सील होने पर कार्रवाई भाजपा नेताओं ने किए खुलवाने के प्रयास

शपथ पत्र भरकर दिया तो मिली खुलने की अनुमति

कल सुबह हुकुमचंद घंटाघर के समीप स्थित ट्रेड सेन्टर में उस वक्त हंगामा मच गया जब दुकानदार अपने संस्थान खोलने पहुंचे तो नगर निगम द्वारा लगाई गई सील देखी। इसके बाद दुकानदारों ने मल्टी से कर्ताधर्ताओं को फोन घनघनाए, तब जानकारी मिली कि मल्टी में फायर सेफ्टी नहीं होने के कारण निगम ने सील की है। हालांकि देर शाम भाजपा नेताओं के प्रयास से यह मल्टी की दुकानें खोल दी गई।

ट्रेड सेन्टर मल्टी कासलीवाल परिवार की थी। इस मल्टी में कई आफिस, दुकान कासलीवाल परिवार द्वारा बेच दिए गए है। वहीं कई दुकान उनके द्वारा किराए पर दी गई है। बीते कुछ माह से नगर निगम द्वारा फायर सेफ्टी नहीं होने के कारण चेतावनी दे दी गई थी लेकिन मल्टी के कर्ताधर्ताओं ने ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद निगम ने कल सुबह मल्टी में बनी 200 से अधिक दुकानें सील कर दी। इसके बाद दुकानों को खुलवाने के प्रयास जारी रहे। इसी बीच धीरज खंडेलवाल को व्यापारियों ने फोन लगाकर जानकारी दी, वे उस समय मुंबई थे, वे भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ से जुडे है, इसलिए धीरज खंडेलवाल ने व्यापारियों की चिंता कर अधिकारियों से चर्चा की और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा की। इसके बाद बिल्डिंग के राहुल कासलीवाल सहित अन्य ने निगम को शपथ पत्र भरकर दिया जिसमें बिल्डिंग में जल्द ही अगि> सुरक्षा के लिए फायर सेफ्टी एनओसी ले ली जाएगी, इसका जिक्र किया। फिर शाम को करीब 6 बजे दुकानें खोल दी गई। दरअसल मल्टी में कुछ दुकानें जब बेच दी गई है तो उन दुकानों के मालिकों से फायर उपकरणोें के लिए राशि जुटाने के लिए कई बार कर्ताधर्ताओं ने उन्हें फोन लगा दिए लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा था जिसके परिणाम स्वरूप कल मल्टी सील कर दी गई।

लोगों ने स्वयं हटाई सील

बताया जा रहा है कि जब दुकानें खोलने की अनुमति निगम अधिकारियों ने दी तो कर्मचारियों की कमी होने के कारण लोगों ने स्यवं ही आफिस, दुकानों के तालों पर लगी सील हटाई। उन्हें कहा गया कि सील को परिसर के डस्टबीन में फाड़कर डाल दिया जाए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें