मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

अगस्त क्रांति दिवस पर सम्मान

106 वर्षीय पाण्डे दो मंजिल सीढ़ियां चढ़कर पहुंचे गांधी भवन की ऊपरी मंजिल

शहर कांग्रेस ने कल अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया। 106 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बसंतीलाल पाण्डे एवं सेनानी परिवार के उत्तराधिकारी सुधीर सेठिया, ओमप्रकाश वर्मा, राजेन्द्र बावेल, उमेश पारेख का भी सम्मान किया गया। 106 वर्षीय बसंतीलाल पाण्डे गांधी भवन की सीढ़ियां चढ़कर तीसरी मंजिल कार्यक्रम में बगैर किसी सहारे से पहुंचे। इस अवसर पर चिंटू चौकसे, संजय बाकलीवाल, अर्चना जायसवाल, देवेन्द्रसिंह यादव, मदन परमालिया, अनुरोध जैन सहित अन्य मौजूद थे। गांधी भवन में कल आदिवासी दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा और टंट्याा मामा भील को भी याद किया गया। चित्र पूजन कर श्रद्धांजलि दी गई। आदिवासी लोक नृत्य भी पूर्व पार्षद रायमुनि भगत ने प्रस्तुत कराया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें