इंदौर विकास प्राधिकरण में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण ने दो बार में करीब 14 लाख रु. जमा कराए थे यह राशि प्रदेश कांग्रेस ने दी थी। उस समय भी काफी जद्दोजहद जगह और राशि को लेकर हुई थी। अब जब विजय नगर में प्राधिकरण ग्राउंड भाजपा को दो दिन पहले दिया तो कांग्रेस को कल इस मामल में दर्द का एहसास हुआ और कांग्रेस ने आज दोपहर 3 बजे प्राधिकरण घेराव का ऐलान कर दिया, जिसकी जानकारी कांग्रेसियों को दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे ने कहा कि प्राधिकरण में सीईओ का घेराव कर उनसे पूछा जाएगा कि भाजपा से राशि ली या मुफ्त में जगह दी गई। कांग्रेस यह भी पूछेगी कि भाजपा से कितनी राशि ली और उसके प्रमाण भी दिए जाए। साथ ही यह भी पूछेगी कि पटाखा बाजार के लिए आवंटित भूमि की राशि और नियम क्या है। आज कांग्रेसी प्राधिकरण पहुंचकर दोपहर 3.30 बजे नारेबाजी भी करेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




