भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा भी अपने बयानों से चर्चा में रहते हैं। कल उन्होंने जीतू पटवारी के भाजपा और सरकार पर हमलावार भूमिका पर कटाक्ष किया और कहा कि जैसा कि कलाकार राखी सावंत को फिल्म इंडस्ट्री और देशभर में लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं उसी तरह प्रदेश की राजनीति में जीतू पटवारी को भी लोग उनके बयान पर गंभीरता से नहीं लेते हैं। मिश्रा ने यहां तक कहा कि जिस तरह राखी सावंत सुर्खियों में बने रहने के लिए अलग-अलग हरकतें करती हैं, उसी तरह पटवारी भी राजनीतिक रूप से वैसी ही हरकत करते हैं। पटवारी को हर मुद्दे पर राजनीति दिखती है और उनके निशाने पर हमेशा भाजपा सरकार रहती है और केवल चर्चा में बने रहने का प्रयास पटवारी करते हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




