सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

लोकतंत्र बचाने के मुद्दे पर आप नेताओं का धरना

आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी ने लोकतंत्र बचाओ समिति के बैनर तले अनुराग यादव, विधानसभा अध्यक्ष संजय जैन ने कल से रीगल तिराहा स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष लोकतंत्र…

लोकतंत्र बचाने के मुद्दे पर आप नेताओं का धरना

आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी ने लोकतंत्र बचाओ समिति के बैनर तले अनुराग यादव, विधानसभा अध्यक्ष संजय जैन ने कल से रीगल तिराहा स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष लोकतंत्र बचाने और चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता की मांग को लेकर धरना शुरू किया। यादव और जैन ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का या तो इस्तीफा हो या उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया जाए। अभी आप पदाधिकारियों ने तीन दिनों का अनिश्चितकालीन धरना कल गुरुवार से शुरू किया जो 10 अक्टूबर शनिवार तक जारी रहेगा। आप पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि अगर इस्तीफा या बर्खास्तगी नहीं होती है तो यह धरना आगे भी जारी रह सकता है। आप पदाधिकारियों ने कहा कि ज्ञानेश कुमार पर लगे आरोपों की स्वतंत्र जांच कराई जाए तथा आरोप प्रमाणित होने पर संविधान में निर्धारित प्रक्रिया के तहत उन्हें पद से हटाने की कार्रवाई की जाए। ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में जो-जो चुनाव हुए उनकी भी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष समीक्षा कराई जाए तथा जहां गंभीर अनियमितताएं प्रमाणित हों, वहां संवैधानिक एवं न्यायिक प्रक्रिया के तहत पुनर्मतदान कराया जाए सहित कई सूत्रीय मांग आप पदाधिकारियों ने रखी है। यह धरना मतदाताओं के अधिकार के लिए शांतिपूर्ण रूप से चलेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 9 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 4