सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

आप नेताओं के धरने में पहुंचे 500 लोग

आज फिर जन आव्हान

आप नेताओं के धरने में पहुंचे 500 लोग

रीगल तिराहा गांधी प्रतिमा के समीप आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी अनुराग यादव, संजय जैन के नेतृत्व में लोकतंत्र की रक्षा और भारत निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता बहाल करने की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा है। कल भी 500 से अधिक नागरिकों ने साथ दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार या तो इस्तीफा दे या राष्ट्रपति बर्खास्त करे या उनके कार्यकाल में जहां-जहां चुनाव हुए वहां चुनाव निरस्त किए जाए। आज फिर धरना में जन आव्हान किया गया है। इस धरना ने जनआंदोलन का स्वरूप ले लिया है। आम जनता भी आज शाम तक पहुंचती रहेगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 3