शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

4 साल के जश्न में भाजपा की गुटबाजी हो गई उजागर

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कल निगम परिषद के और अपने महापौर के चार साल के कार्यकाल को लेकर रिपोर्ट कार्ड जारी किया। महापौर ने मीडिया से चर्चा के लिए वार्ता…

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कल निगम परिषद के और अपने महापौर के चार साल के कार्यकाल को लेकर रिपोर्ट कार्ड जारी किया। महापौर ने मीडिया से चर्चा के लिए वार्ता भी आयोजित की थी। इसमें महापौर परिषद के सभी सदस्यों को भी बुलाया गया था। जब पत्रकार वार्ता शुरू हो रही थी तब महापौर परिषद के सदस्य के रूप में निरंजनसिंह चौहान, राजेश उदावत और आश्विन शुक्ला ही मौजूद थे। बाद में अभिषेक शर्मा बबलू, मनीष शर्मा और फिर सबसे अंत में राजेंद्र राठौड़ पहुंचे। इस आयोजन में भाग लेने के लिए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के महापौर परिषद के दोनों सदस्य राकेश जैन और प्रिया डांगी नहीं पहुंचे। इन दोनों सदस्यों ने इस आयोजन से दूरी बनाकर रखी। ध्यान रहे की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक चार में क्षेत्रीय विधायक मालिनी गौड के यह दोनों सदस्य समर्थक हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में महापौर और विधायक के बीच में शक्ति प्रदर्शन की स्थिति है। इन दोनों सदस्यों के द्वारा परिषद के पूरे कार्यकाल के दौरान अपने अधिकार नहीं मिलने को लेकर शिकायत की गई है। कुल मिलाकर कल मीडिया से चर्चा में भी भाजपा की गुटबाजी नजर आई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें