राज्य सरकार के द्वारा शुरू किए गए स्वामित्व अभियान में इंदौर में 30000 लोगों को जमीन की रजिस्ट्री मिल जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल इंदौर से पूरे प्रदेश में इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर कल से पूरे प्रदेश में राज्य सरकार के द्वारा सेवा संकल्प का विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत के मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीति नवीन के द्वारा इंदौर में सुपर कॉरिडोर पर आयोजित कार्यक्रम में आकर स्वामित्व अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जो लोग सरकारी जमीन पर पिछले 20 से 40 साल से रह रहे हैं उन लोगों को उसे जमीन का पट्टा दिया जाएगा। राज्य सरकार के द्वारा अब तक विभिन्न योजनाओं के तहत सरकारी जमीन पर रहने वाले लोगों को पट्टा दिया जाता रहा है। उसके बावजूद इंदौर में 30000 लोग ऐसे हैं जिनके पास में पट्टा नहीं है। इन लोगों को इस जमीन का पट्टा देंगे और फिर पटवारी के द्वारा संबंधित व्यक्ति के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री की जाएगी। इस रजिस्ट्री का कोई खर्चा इन लोगों को नहीं उठाना पड़ेगा। राज्य सरकार के द्वारा खुद खर्च उठाते हुए यह रजिस्ट्री की जाएगी। इस तरह से इस अभियान से 30000 परिवारों में नई रोशनी आ जाएगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




