मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

25 नये मार्गों पर 85 सिटी बसों का होगा संचालन

रेसीडेंसी कोठी पर सांवेर विधानसभा क्षेत्र में सिटी बसों की संख्या बढ़ाने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मंत्री तुलसीराम सिलावट और अधिकारी अर्थ जैन, संदीप त्रिवेदी की मौजूदगी…

रेसीडेंसी कोठी पर सांवेर विधानसभा क्षेत्र में सिटी बसों की संख्या बढ़ाने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मंत्री तुलसीराम सिलावट और अधिकारी अर्थ जैन, संदीप त्रिवेदी की मौजूदगी में तय हुआ कि 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व पर सांवेर विधानसभा क्षेत्र में 85 नई सिटी बसों का संचालन किया जाएगा। इससे नागरिकों को लोक परिवहन की बेहतर सुविधाएं और इससे रोजगार भी मिलेंगे। सांवेर विधानसभा में नई बसों के लिए 25 से अधिक नये मार्ग बनाये जाएंगे। उन्होंने बताया कि नई बसों का मार्ग सांवेर से चन्द्रावतीगंज, कांकरिया बोर्डिया से सांवेर तथा पालिया से चन्द्रावतीगंज, शिप्रा से रेलवे स्टेशन इंदौर, शिप्रा से सांवेर, खुड़ेल से बस स्टैंड इंदौर, नवलखा बस स्टैंड से शिवनी गांव, रेलवे स्टेशन इंदौर से पेडमी गांव, देवगुराड़िया से डबल चौकी, देवास के साथ ही बसांदा, अजनोद, कछलिया आदि क्षेत्रों में बस संचालित होगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें