एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के चुनाव दो वर्षों के लिए किया जाना है। कल वापसी के अंतिम दिन 15 पदों के लिए 34 उम्मीदवारों में से 17 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए। दो नाम अतिरिक्त होने पर चुनाव स्थिति बन गई। चुनाव अधिकारी प्रभू सक्सेरिया एवं विजय गोयल, नितिन तेन्दूलकर ने बताया कि मतदान 24 सितम्बर को किया जाएगा। अनिल पालीवाल, अजयसिंह दासुंदी, हरीश भाटिया, हरीश नागर, प्रमोद डफरिया, प्रकाश जैन, सतीश मित्तल, तरूण व्यास, योगेश मेहता, नवीन धूत, जे. पी. नागपाल, कमलेश त्रिवेदी, प्रमोद जैन, हेमेन्द्र बोकाडिया और धर्मेन्द्र दोशी के अलावा 2 अन्य उम्मीदवार एक सेक्टर डी सांवेर रोड से और एक पालदा औद्योगिक क्षेत्र से है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




