टेट परीक्षा के विरोध में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों की टेट परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर मध्यप्रदेश के सभी जिलों में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया। तमिलनाडु सरकार की तरह मध्यप्रदेश सरकार भी आरटीई कानून लागू होने से पूर्व भर्ती हुए शिक्षकों को टेट परीक्षा से मुक्त कर संसद में विधेयक लागू कर राहत दी जाए। दिनेश परमार, प्रीति बुखारिया जैन, प्राची गुप्ता, स्मिता तपासे, कविता टाटावत, शिल्पा जोशी, पूनम शर्मा, सीमा जैन, मनीषा व्यास, मीता शर्मा, भारती सिंह, शोभना पाल, किरण बिंजवा, अलका श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


