सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
देश

अभिषेक के अनूठे सेलिब्रेशन को देखते रहे संजू, नहीं किया डिस्टर्ब

नई दिल्ली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में विस्फोटक बैटिंग की। अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मुकाबले में अभिषेक ने सिर्फ…

अभिषेक के अनूठे सेलिब्रेशन को देखते रहे संजू, नहीं किया डिस्टर्ब

नई दिल्ली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में विस्फोटक बैटिंग की। अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मुकाबले में अभिषेक ने सिर्फ 30 गेंदों पर सेंचुरी ठोक दी। यह इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी आईसीसी के फुल मेंबर देश के बल्लेबाज की सबसे तेज सेंचुरी है। वनडे में एबी डिविलियर्स के बल्ले से 31 गेंदों पर सेंचुरी निकली है। अभिषेक शर्मा ने शतक लगाने का बाद नया सेलिब्रेशन दुनिया को दिखाया। वह शतक पूरा होने के बाद अपना हेटमेट और ग्लब्स उतार दिए। वह जमीन पर ध्यान लगाने की मुद्रा में बैठ गए। कुछ इसी तरह का सेलिब्रेशन मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड भी करते हैं। अभिषेक ने इस मुकाबले में 9वें ओवर में ही अपना शतक पूरा कर लिया था। वह 10वें ओवर में आउट होकर पवेलियन भी लौट गए।

जब अभिषेक शर्मा का शतक पूरा हुआ तो नॉन स्ट्राइकर एंड पर संजू सैमसन थे। संजू अभिषेक के पास बधाई देने के लिए पहुंचे लेकिन तभी वह जमीन पर बैठकर सेलिब्रेट करने लगे। ऐसे में संजू सैमसन ने बीच में आने की जगह साइड में खड़े होकर इंतजार किया, जिससे अभिषेक अपना मोमेंट इंजॉय कर सके। जब अभिषेक शर्मा खड़े हुए तब संजू ने गले लगाकर उन्हें बधाई दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें