कल अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के अवसर पर बहू ऐश्वर्या राय ने सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी बेटी और अमिताभ की पोती आराध्या का फोटो भी पोस्ट किया। ऐश्वर्या ने लिखा, 'जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई प्यारे पा- दादाजी, हमेशा प्यार और भगवान का आशीर्वाद बना रहे। जन्मदिन के मौके पर अमिताभ के घर बड़ी तादाद में लोग विश करने पहुंचे। अमिताभ ने घर से बाहर निकलकर लोगों की बधाई स्वीकार की।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

