सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
देश

प्लास्टिक उद्योगपति रहेंगे प्लास्ट पैक में मौजूद

प्लास्टिक उद्योग आधारित प्लास्ट पैक का आयोजन 27 से 30 नवम्बर तक लाभगंगा प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित होगा। बडी संख्या में देशभर के प्लास्टिक उद्योगपति इस आयोजन में शिरकत करेंगे।…

प्लास्टिक उद्योग आधारित प्लास्ट पैक का आयोजन 27 से 30 नवम्बर तक लाभगंगा प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित होगा। बडी संख्या में देशभर के प्लास्टिक उद्योगपति इस आयोजन में शिरकत करेंगे। कहा जा रहा है कि मध्य भारत का सबसे बड़ा बी2बी औद्योगिक शोकेस होगा। जिसमें 500 स्टाल और 450 से अधिक प्रदर्शक शामिल होंगे। आयोजन में 2 लाख से अधिक विजिटल की सम्भावना बताई जा रही है। बायोप्लास्टिक, रीसाइक्लिंग मशीनरी, ‘जीरो- वेस्ट’ पैकेजिंग और ऑटोमेशन/एआई आधारित प्रोसेसिंग तकनीकों का लाइव प्रदर्शन होगा। सचिन बंसल, संजीव सचदेवा, अंकित भारुका, मेहुल ठक्कर, प्रमोद सोमानी, विशाल सोनी, प्रवीण गुप्ता, संदीप ठाकुर, पर्वा ओचानी, अभिषेक कासट, अजय जायसवाल आयोजन से जुड़े है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें