विदेश मंत्रालय द्वारा अधिसूचित नए नियमों के कारण अब पासपोर्ट बनवाना महंगा हो जाएगा। 5 साल से कम उम्र के बच्चों को जारी होने वाले साधारण भारतीय पासपोर्ट अब पांच साल या बच्चे के 18 साल का होने तक, जो भी पहले हो, तक वैध रहेंगे। आठ साल से कम उम्र के बच्चों और 60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए नए पासपोर्ट आवेदन पर 10 प्रतिशत की छूट जारी रहेगी। पासपोर्ट के नवीनीकरण का शुल्क भी 1000 से लेकर 3000 रुपए तक बढ़ा दिया गया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


