अंजनी नगर स्थित श्री चंद्र प्रभु मांगलिक भवन में आचार्य कुमुदनंदी म.सा. का अवतरण दिवस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक मंच पर शहर में विराजित पांच संघ के साधु-साध्वियां मौजूद रहे। आचार्य विप्रणतसागर म.सा., साध्य सागर म.सा., आचरण सागर म.सा., सिद्धांत सागर म.सा., आर्यिका माता और क्षुल्लक भी एक मंच पर नजर आए। संतों का सुदामा नगर से विहार हुआ था और कालानी नगर चौराहा पर संतों का मिलन हुआ। सभी संतों को चंद्रप्रभु मांगलिक भवन अंजनी नगर तक विहार कर ले जाया गया, संतों की आरती उतारी और पाद प्रक्षालन किया गया। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, पंचायती ट्रस्ट, अंजनी नगर एवं दिगंबर जैन समाज, सामाजिक संसद आयोजन से जुड़े थे। जैनेश झांझरी, वीरेन्द्र बड़जात्या, कमल रावका, पवन जैन, पंकज जैन, सतीश जैन, अनिता जैन, मेघा जैन, देवेन्द्र सोगानी, पिंकेश टोंग्या, सतीश जैन, अशोक टोंग्या, दिलीप लुहाड़िया,चंद्र कुमार गोधा, अक्षय काला, हेमंत गदिया, योगेन्द्र काला, पवन पाटोदी सहित अन्य मौजूद थे। 3 व्यक्तियों द्वारा आचार्य श्री कुमुद नंदीजी महाराज को 63 शास्त्रजी भेंट किए गए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


