शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
देश

नीरज चोपड़ा और मीराबाई चानू से गोल्ड की आस

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत अपने अभियान की शुरुआत आज लॉन बॉल्स से करेगा। इस खेल में भारत ने 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते…

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत अपने अभियान की शुरुआत आज लॉन बॉल्स से करेगा। इस खेल में भारत ने 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था। इस बार भारतीय टीम का आकार पहले के मुकाबले छोटा है, लेकिन कई खिलाड़ियों से पदक की उम्मीदें बनी हुई हैं।

नीरज चोपड़ा से गोल्ड की उम्मीद

भारत की सबसे बड़ी उम्मीदें एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग और मुक्केबाजी से होंगी। एथलेटिक्स में सभी की नजरें स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा पर रहेंगी। नीरज का लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना होगा, लेकिन उन्हें पाकिस्तान के मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है। चोपड़ा इंजरी के बाद वापसी कर रहे हैं। ऐसे में सबकी नजरें उनके ऊपर होंगी। इसके अलावा लॉंग जंप के मुरली श्रीशंकर, ट्रिपल जंप के प्रवीण चित्रवेल और धावक गुलवीर सिंह से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

मीराबाई चानू से पदक की आस

वेटलिफ्टिंग में ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू महिला 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। वहीं बिंद्यारानी देवी और ज्ञानेश्वरी यादव भी भारत के लिए पदक जीत सकती हैं। मुक्केबाजी में भारत की उम्मीदें ओलंपिक पदक

विजेता लवलीना बोरगोहेन और विश्व चैंपियन जैस्मीन लांबोरिया पर टिकी होंगी। इनके अलावा साक्षी चौधरी और प्रीति पवार भी स्वर्ण पदक मजबूत दावेदार हैं। कैसे देख सकते हैं लाइव कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और दूरदर्शन स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। फैंस इस टूर्नामेंट को डीडी प्री डिश पर भी प्री में देख सकेंगे। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर उपलब्ध होगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें