सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
देश

मनवीर, अयांश, अथर्व क्वालीफाइंग के अगले दौर में

ऑल इण्डिया टेनिस संघ के तत्वाधान में मध्य प्रदेश टेनिस संघ के द्वारा आयोजित एवं पी. के. फाउण्डेशन द्वारा प्रायोजित विद्या देवी कक्कड़ स्मृति ऑल इण्डिया चैम्पियनशिप सीरीज जूनियर टेनिस…

मनवीर, अयांश, अथर्व क्वालीफाइंग के अगले दौर में

ऑल इण्डिया टेनिस संघ के तत्वाधान में मध्य प्रदेश टेनिस संघ के द्वारा आयोजित एवं पी. के. फाउण्डेशन द्वारा प्रायोजित विद्या देवी कक्कड़ स्मृति ऑल इण्डिया चैम्पियनशिप सीरीज जूनियर टेनिस टूर्नामेंट में खेले गए क्वालीफाइंग मुकाबलों में मध्यप्रदेश के मनवीर सिंह होरा, अयांश धूत, अथर्व लाहोटी अपने-अपने मुकाबले जीत कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। शेष परिणाम इस प्रकार रहेः-

बालक वर्ग-14 वर्ष आयु के क्वालीफाइंग राउण्ड में मनवीर सिंह होरा (म.प्र.) विवि अदम्या धवन (म.प्र.) 7-0, अयांश धूत (म.प्र.) विवि निषित धाकड़ (म.प्र.) 7- 1, अथर्व लाहोटी (म.प्र.) विवि मोनीष कोटिवाल (म.प्र.) 7-4, मोहम्मद अली खान(महा.) विवि समवेद जोशी (म.प्र.) 7-2, समरवीर सिधु (महा.) विवि आरव शिंदे (म.प्र.) 7-3, विराज सोनावने (महा.) विवि मोक्ष वदगियान (म.प्र.) 7-4, दक्ष भार्गव (म.प्र.) विवि नितिष सितलानी (म.प्र.) 7-2, हरीक्षराज झाला (राज.) विवि रयान बधवार (दिल्ली.) 7-4 जीते। बालक वर्ग-12 वर्ष आयु के क्वालीफाइंग राउण्ड में रेयांश मसंद (म.प्र.) विवि अधिराज जयसवाल (म.प्र.) 7-4, नंददित महेश्वरी (म.प्र.) विवि अनादी मौर्या (म.प्र.) 7-1, हिमालय मिश्रा (म.प्र.) विवि शौर्य राचका (म.प्र.) 7- 1, नक्ष जैन (म.प्र.) विवि शौर्य आदित्य (म.प्र.) वाक ओवर मिला।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें