नई दिल्ली। मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह बना ली है। उनका फाइनल मैच सुबह 9 बजे शुरू होगा। क्वालिफाइंग राउंड में वह 579-20े के टोटल स्कोर के साथ तीसरे नंबर पर रहीं। शुरुआत में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था, लेकिन बाद में दमदार वापसी करते हुए उन्होंने मेडल इवेंट में जगह बनाई, लेकिन भारत की अन्य दो खिलाड़ियों ने उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया। इस वजह से भारत को टीम इवेंट में मेडल नहीं मिला। भारतीय टीम संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रही। हालांकि, भारत की अन्य दो शूटर कुछ खास नहीं कर पाई हैं। सुरुचि 23वें और ईशा 34वें स्थान पर हैं। इन दोनों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। अगर इन दोनों शूटर्स ने बची हुई तीन सीरीज में अच्छा स्कोर नहीं किया तो मेडल इवेंट में जगह नहीं बना पाएंगे और टीम इंवेंट में भी टीम इंडिया को पदक मिलना मुश्किल होगा। भारत पदक तालिका में 8वें नंबर पर मौजूद है। भारत की झोली में फिलहाल 7 पदक हैं, जिनमें एक स्वर्ण भी शामिल है। इसके अलावा भी कई खेलों में भारत के पदक पक्के हो चुके हैं, जो आने वाले दिनों में भारतीय खिलाड़ियों को मिलेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

