अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश महावर कोली, दिनेश वर्मा, अशोक वर्मा, प्रहलाद टाटवाल, ईश्वरलाल सनोटिया, ओमप्रकाश धीमान ने बताया कि ठीक एक वर्ष पूर्व महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दशहरा मैदान में संजीवनी क्लिनिक के लोकार्पण समारोह में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट एवं सांसद शंकर लालवानी की मौजूदगी में अन्नपूर्णा रोड स्थित दरगाह चौराहे का नामकरण वीरांगना झलकारी बाई के नाम पर करने तथा वहां घोड़े पर सवार उनकी प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी। अब प्रतिमा पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है, जबकि निगम ने दोहरा मापदण्ड अपनाते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने का त्वरित निर्णय लिया है। कोरी कौली समाज के नेताओं का कहना है कि स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा के मामले में 2011 के न्यायालयीन आदेश का हवाला देकर प्रक्रिया को टाला जा रहा है। अब इस मामले में समाज न्यायालय की शरण लेगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


