सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दलाल बाग में भोजन कक्ष में जिम्मेदारी संभाल रहे एक समाजजन का विवाद छत्रपति नगर में रह रहे दूसरे जैन समाज के व्यक्ति से हुआ था। बताया जा रहा है कि इस विवाद में लौटा फेंककर मारा गया था उसके बाद पीड़ित ने अपने परिवार के लोगों को मिलाकर लौटा मारने वाले की जमकर पिटाई कर दी थी और पिटेले जैन समाज के व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाना पड़ा था। मामला थाना तक भी पहुंचा था, लेकिन बाद में कुछ संत और समाजजनों के हस्तक्षेप के कारण लिखित शिकायत नहीं हुई, पुलिस ने भी यही बताया कि मामले की जानकारी मिली थी, लेकिन शिकायत नहीं आने पर कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया है, लेकिन जैन समाज के सोशल मीडिया पर यह मामला चर्चा में बना हुआ है। लौटा मारने वाला व्यक्ति किसी आईएएस अफसर के करीबी बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी आयोजन से जुड़े कुछ लोगों में से एक का विवाद हुआ था। वह विवाद भी सुर्खियों में बना था, लेकिन विवाद करने वाले दोनों सामाजिक संसद से होने के कारण और वरिष्ठों के हस्तक्षेप के कारण मामला दबा था।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

