सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
देश

भारतीय पुरुष टीम का शानदार प्रदर्शन जारी स्पेन को हराया

नई दिल्ली। विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने पूर्व विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर अलेक्सी शिरोव को मात देकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। गुकेश ने मुकाबले में शुरू से ही…

नई दिल्ली। विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने पूर्व विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर अलेक्सी शिरोव को मात देकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। गुकेश ने मुकाबले में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और 42 चालों में बाजी अपने नाम कर ली। भारत को शुरुआती बढ़त अर्जुन एरिगैसी ने दिलाई। दूसरे बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए अर्जुन ने आक्रामक अंदाज में शानदार जीत दर्ज की। वहीं आर. प्रज्ञानंद को डेविड एंटोन गुइजारो ने ड्रॉ पर रोक दिया, जबकि निहाल सरीन और जैमे सैंटोस लतासा के बीच मुकाबला भी बराबरी पर समाप्त हुआ। महिला वर्ग में भी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला टीम ने मंगोलिया को दी मात। महिला वर्ग में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है और 2-0 की बढ़त बना ली। बी. सविता श्री ने अनुभवी मंगुनतुल बातखुयाग को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। वहीं विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख ने बयासगलान खिशिगबातार को मात देकर भारत की बढ़त को निर्णायक बना दिया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें