प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया पर केंद्रित तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आगाज आज से जाल सभागृह में किया जा रहा है। यह आयोजन आज 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित होगा जिसमें देशभर के 150 से अधिक मीडियाकर्मी सहभागिता करेंगे। मूर्धन्य संपादक एवं साहित्यकार संपूर्ण आयोजन जेन-जी पर केंद्रित रहेगा। इस आयोजन के लिए बाहर से भी पत्रकारों का आना कल से ही शुरू हो गया था। इस बार का महोत्सव हिंदी पत्रकारिता के सप्तऋषियों – सर्वश्री राहुल बारपुते, राजेंद्र माथुर, प्रभाष जोशी, माणिकचंद वाजपेयी, रमेशचंद्र अग्रवाल, अभय छजलानी एवं कृष्णकुमार अष्ठाना पर समर्पित रहेगा। उदघाटन सत्र आज सुबह शुरू हुआ। उदघाटन के बाद पहला सत्र ‘सुनो सरकार’ विषय के साथ आरम्भ हुआ। आज दोपहर 3 बजे प्रिंट मीडिया पर केन्द्रित मास्टर क्लास एवं शाम 5 बजे से वश में या कितने विवश है हम’ विषय पर सत्र आयोजित होगा।
शाम को आयोजन
तीन दिवसीय आयोजन में जाल सभागृह में कला, रंगमंच और संगीत के आयोजन होगे। आज शाम नाटक और कठपुतली शो होगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

