नई दिल्ली। आर्चरी के मैदान से भारत के लिए सुबह-सुबह बड़ी खुशखबरी मिली। कंपाउंड महिला टीम स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में भारत ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। भारतीय महिला तिकड़ी चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने फाइनल में चीन की मजबूत टीम को 238-234 के अंतर से करारी शिकस्त दी। भारतीय तीरंदाजों ने न सिर्फ भारत की झोली में एशियन गेम्स का गोल्ड डाला, बल्कि इस ऐतिहासिक जीत के साथ विश्व रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। पिछले एशियन गेम्स में भारत ने तीरंदाजी में 5 गोल्ड मेडल जीते थे और 2026 के खेलों में भी भारतीय महिला टीम ने गोल्डन शुरुआत कर दी है।
सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को आर्चरी में हराया
तीरंदाजी के कंपाउंड महिला टीम स्पर्धा के सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम ने दक्षिण कोरिया को 234-233 के बेहद करीबी अंतर से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। सेमीफाइनल मुकाबला आखिरी तीर तक सांसे थमा देने वाला रहा। भारतीय तीरंदाजों ने बेहद दबाव वाले पलों में गजब का संयम दिखाया और कोरियाई टीम को महज 1 पॉइंट के अंतर से पछाड़ दिया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

