दलालबाग में सुधा सागर म.सा. के सानिध्य में चल रहे श्रावक शिविर में देशभर से आए हुए श्रावकों को महाराज ने उद्बोधन देते हुए कहा कि तीर्थ हमारे पर्यटन स्थल नहीं बल्कि संतों की साधना और निर्वाण के पवित्र क्षेत्र है। तीर्थ स्थलों पर गंदगी फैलाना, अनुशासनहीनता और वहां की पवित्रता को प्रभावित करना गलत है। श्रावकों ने संकल्प भी लिया कि वे तीर्थ को अशुद्ध नहीं होने देंगे। गिरनार सम्मेदशिखर और गिरनारजी जैसे क्षेत्रों की पवित्रता बनाए रखेंगे। इस अवसर पर नवीन गोधा, मनीष गोधा, आकाश जैन, अशोक डोसी, प्रिंसपाल टोंग्या, संजय पाटोदी, प्रदीप ब्रह्मचारी, राहुल सेठी, सौरभ बड़जात्या, अर्चना गोधा, विनोद भैया, विजय दुर्रा सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

