शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
देश

दिगम्बर जैन महिलाओं का आज से दो दिवसीय अधिवेशन

दलाल बाग पर संत सुधासागर म.सा. के सानिध्य में आज से राष्ट्रीय स्तर पर जैन महिला अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। देशभर से हजारों दिगम्बर जैन मातृशक्तियां इस महाकुम्भ…

दिगम्बर जैन महिलाओं का आज से दो दिवसीय अधिवेशन

दलाल बाग पर संत सुधासागर म.सा. के सानिध्य में आज से राष्ट्रीय स्तर पर जैन महिला अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। देशभर से हजारों दिगम्बर जैन मातृशक्तियां इस महाकुम्भ अधिवेशन में शामिल हो रही है। कल सुबह 7 बजे बड़ा जुलूस मिडफ्लाइट होटल से दलाल बाग तक निकाला जाएगा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होगी। आज और कल दोनों दिन महिलाओं से जुड़े विभिन्न सामयिक और ज्वलंत विषयों पर विचार मंथन होगा। डॉ. ममता जैन, नीरू छाबडा, सुमन दिग्विजय जैन को नारी गौरव सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। सपना- मनीष गोधा, शिवानी-नवीन गोधा ने बताया कि 5 हजार से अधिक महिलाएं दो दिनों तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। आज सुबह ध्वजा रोहण और ध्वज गीत, चित्र अनावरण और मंगलाचरण से कार्यक्रम का शुरूआत हुई। डॉ. ममता जैन मुख्य वक्ता होंगी। मुनि की मंगल देशना भी आज हुई। दोपहर में गीत सत्र चलेगा। तीसरा सत्र रात 8 बजे से जिसमें खेलकूद स्पर्धाएं, रिले रेस, म्यूजिकल चेयर जैसे आयोजन होंगे। जुलूस संयोजक राहुल सेठी, साधना दगडे, गौरव पाटोदी, राहुल झांजरी, अंकुल पाटोदी एवं सुयश जैन तैयारी में जुटे है। नवीन गोधा, मनीष गोधा, हर्ष जैन, प्रिंसपाल टोंग्या, आकाश जैन, अशोक डोसी आयोजन की तैयारी देख रहे है।

दिगम्बर जैन महिलाओं का आज से दो दिवसीय अधिवेशन

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें