सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
देश

वैश्य समाज के परिचय सम्मेलन में आज उमड़ी भीड़

वैश्य घटकों के अ.भा. परिचय सम्मेलन का शुभारंभ कल किया गया था। शुभारम्भ के बाद आज दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में प्रत्याशी, अभिभावक और बहुत बड़ी संख्या में दस्तूर…

वैश्य घटकों के अ.भा. परिचय सम्मेलन का शुभारंभ कल किया गया था। शुभारम्भ के बाद आज दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में प्रत्याशी, अभिभावक और बहुत बड़ी संख्या में दस्तूर गार्डन पर 25 से अधिक वैश्य समाजों के पदाधिकारी, सदस्य और समाजजन भी मौजूद है। देशभर के कई शहरों से भी समाजजन और प्रत्याशी के साथ पालक पहुंचे है। अरविन्द बागडी, दिनेश मित्तल, कुलभूषण मित्तल कुक्की, धीरज खंडेलवाल, बसंत खटोड, प्रवीण नीखरा, अशोक खंडेलवाल, शिव जिंदल, राजेश गर्ग, निपुण गर्ग आयोजन से जुडे है। बडी संख्या में मातृशक्तियां भी मौजूद है। कल शुभारम्भ पर अतिथियों का स्वागत भी किया गया था। राजनेताओं का कल के बाद आज भी आने का क्रम जारी है। टीकमचंद गर्ग, किशोर गोयल, संजय बांकडा, राजेश बंसल, हरीश विजयवर्गीय, प्रकाश भटेवरा, लखनलाल नागोरी, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, जगदीश छिरोलिया, शैलेष नागर, हर्ष मेहता, शक्तिनाथ गुप्ता, राखी विजयवर्गीय, नरेन्द्र हेतावल, संजय गुप्ता, अंकुर हेतावल, राजकुमार बंसल, राजू बंसल सहित अन्य मौजूद है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें