दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट का आयोजन एक ब्रिलियन्ट कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है। थोड़ी ही देर बाद दोपहर में इस समिट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी ब्रिलियन्ट आयोजन में शामिल हो रहे हैं। साथ में परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह भी शामल हो रहे हैं, अधिकारियों की मौजूदगी भी है। लोगो और पुस्तिका का विमोचन भी किया जाएगा। प्रदेश भर में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण-अनुकू बनाने की दिशा में राज्य सरकार एक महत्वपूर्ण पह करने जा रही है। इस समिट में निजी बस ऑपरेटरों, नीति- निर्माताओं, परिवहन विशेषज्ञों, देशभर के राज्य परिवहन उपक्रमों, आईटी कंपनियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधि एक मंच पर जुटेंगे और मध्यप्रदेश की यात्री परिवहन व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बनाने के िए रणनीति और सुझाव साझा इन दो दिनों में की जाएगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


