देश के विभिन्न राज्यों के लगभग 20 वरिष्ठ व्यापारिक नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में, नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर 2,000 से अधिक के यूपीआई लेन-देन पर प्रस्तावित 0.40 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के संबंध में व्यापारिक समुदाय की चिंताओं से उन्हें अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में बीसी भरतिया, धैर्यशील पाटिल, कैलाश लाखयानी, पंकज अरोरा एवं प्रमुख व्यापारी एवं संगठन पदाधिकारी मौजूद थे। वित्त मंत्री के साथ हुई सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चा तथा व्यापारिक संगठनों द्वारा उठाई गई चिंताओं पर समुचित विचार किए जाने के आश्वासन के बाद, ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट्स फेडरेशन और ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन ने 2 अक्टूबर को प्रस्तावित ‘नो यूपीआई डे’ के आह्वान को वापस लेने का निर्णय किया है। कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इन्दौर से जुडे रमेश गुप्ता ने बताया कि एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस ले लिया गया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

