प्रीतमलाल दुआ सभागार में ब्राइडल शो में फैशन, स्टाइल और ग्लैमर का संगम देखने को मिला। देशभर की मेकअप आर्टिस्ट ने अपने यूनिक ब्राइडल लुक्स और लेटेस्ट मेकअप ट्रेंड्स से मंच पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुकी महिलाओं को ‘मां अहिल्या ब्राइडल एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। रैंप पर उतरी मॉडल्स ने अलग-अलग कॉन्फिडेंस और एलीगेंस के साथ वॉक ब्राइडल लुक्स में करते हुए दर्शकों का ध्यान खींचा। हर प्रेजेंटेशन में मेकअप, कॉस्ट्याूम और स्टाइलिंग का बारीक तालमेल नजर आया, जिसने शो को हाई-ग्लैमर इवेंट बना दिया। इस शो की खास बात रही इसकी थीम, जिसमें ट्रेडिशनल एलिमेंट्स को मॉडर्न ब्राइडल स्टाइल के साथ बेहद आकर्षक अंदाज में पेश किया गया। कई राजनेता भी मौजूद रहे। आयोजक विजया पालीवाल थी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


