सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
देश

जातिगत आरक्षण से नाराज सवर्ण समाज ने सौंपा ज्ञापन

सवर्ण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप शुक्ला ने बताया कि जातिगत आधार वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की मांग को लेकर सवर्ण समाज ने प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा और मौजूद…

जातिगत आरक्षण से नाराज सवर्ण समाज ने सौंपा ज्ञापन

सवर्ण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप शुक्ला ने बताया कि जातिगत आधार वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की मांग को लेकर सवर्ण समाज ने प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा और मौजूद सभी सवर्ण समाजजनों ने आगे के आन्दोलन की घोषणा करते हुए इसे राष्ट्रीय स्तर का आन्दोलन बनाने के लिए नवम्बर में दिल्ली कूच की घोषणा भी की। इस आरक्षण में वर्तमान स्वरूप में वापस लेने, आरक्षण व्यवस्था के आधार की समीक्षा कर उसे आर्थिक स्थिति से जोड़ने तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति नियम की समीक्षा कर अपनी मांग रखी। सवर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। अनूप शुक्ला ने कहा कि उनकी मांगों का उद्देश्य किसी जाति या समुदाय के विरुद्ध खड़ा होना नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के लिए समानता, समान अवसर और सामाजिक समरसता की व्यवस्था को मजबूत करना है। महंत आनन्द स्वरूप महाराज ने भी नवम्बर में दिल्ली कूच की घोषणा करते हुए आन्दोलन को दिल्ली से देश भर में ले जाने की बात कही। धर्मेन्द्रसिंह गौतम, मनीष निगम, अंकित तिवारी, नमन दुबे, मणिमला शर्मा, मनजीत सिंह, नीतू सिंह खींची, आशुतोष पीके शुक्ला सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें