सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
देश

ताप्ती परिसर के शेष आवासों के आधिपत्य की कार्रवाई तेजी से

नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्राम सिंदोड़ा, रंगवासा स्थित ताप्ती परिसर फेस-1, फेस-2 एवं फेस-3 के ताप्ती परिसर का निरीक्षण कर वहां के शेष आवासों के…

ताप्ती परिसर के शेष आवासों के आधिपत्य की कार्रवाई तेजी से

नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्राम सिंदोड़ा, रंगवासा स्थित ताप्ती परिसर फेस-1, फेस-2 एवं फेस-3 के ताप्ती परिसर का निरीक्षण कर वहां के शेष आवासों के आधिपत्य की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। ताप्ती परिसर के रहवासियों की समस्या जल्द निराकरण की जाए। अधिकारी अर्थ जैन और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सिंघल ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत प्रस्तावित आवासीय इकाइयों के निर्माण हेतु चिन्हित भूमियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परियोजना के लिए निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने तथा आगामी कार्यवाही समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ताप्ती परिसर फेस-1, फेस-2 एवं फेस-3 में कुल 5,044 आवासीय इकाइयों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा पात्र हितग्राहियों को आवास का लाभ प्रदान किया गया है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत ताप्ती परिसर फेस-4 एवं फेस-5 में लगभग 2,000 नवीन आवासीय इकाइयों का निर्माण प्रस्तावित है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें