शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
देश

आप ने निकाला विरोध का मार्च

सोनम वांगचुक के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने विरोध मार्च आयोजित किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद की। विरोध मार्च भोलाराम उस्ताद…

सोनम वांगचुक के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने विरोध मार्च आयोजित किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद की। विरोध मार्च भोलाराम उस्ताद मार्ग एंट्री गेट से प्रारंभ होकर भोलाराम उस्ताद मार्ग होते हुए रिंग रोड तक निकाला गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और सोनम वांगचुक के समर्थन में नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने ‘लोकतंत्र में तानाशाही नहीं चलेगी’ केन्द्रीय मंत्री ‘धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा’ जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। सोनम वांगचुक द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों और उनकी मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की कि उनकी मांगों पर तत्काल सकारात्मक कदम उठाए जाएं। विरोध मार्च शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान कमल गुप्ता, अनुराग यादव, हेमंत जोशी सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें