मुजफ्फरनगर में एक ऐसी कांवड़ पहुंची, जिसने आस्था के साथ-साथ देशभक्ति का संदेश भी दिया। 221 फीट लंबी और 11 फीट ऊंची तिरंगा कांवड़ जब दिल्ली-देहरादून नेशनल हाइवे-58 पर पहुंची तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। इस अनोखी कांवड़ को बागपत के 21 शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गांव तक पैदल ले जा रहे हैं। साथ में बड़ा तिरंगा भी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


