इन्दौर पब्लिक स्कूल राऊ रोड के फैशन टेक्नोलॉजी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा जिला हथकरघा कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र, पोलोग्राउंड, इंदौर का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को हथकरघा पर वस्त्र बुनाई की प्रक्रिया का विस्तार से अवलोकन कराया गया। विद्यार्थियों को भारत की समृद्ध बुनाई कला, हथकरघा की परंपरा तथा हथकरघा दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण केंद्र के कर्मचारियों महेश कोरी, दीक्षा पुराणिक एवं अरुण विश्वकर्मा द्वारा वस्त्र बुनाई की प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हथकरघा से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं को समझा तथा पारंपरिक बुनाई कला के बारे में जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान जोनल कार्यालय इंदौर के उप संचालक श्री कमलेश कुमार नागर भी उपस्थित रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




