सुकन्या समृद्धि योजना में आपको एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम राशि 250 रुपये वार्षिक जमा करना अनिवार्य है। जबकि अधिकतम डेढ़ लाख एक वित्तीय वर्ष साल में आप जमा करा सकते है। वहीं ऑनलाइन में 100 रुपये भी जमा कर सकते है, लेकिन योजना के आधिकारिक नियमों के तहत साल भर में कुल न्यूनतम राशि 250 रुपये ही होनी चाहिए। इसको लेकर लगातार प्रचार ओआरएस के बाद अब लोगों का रुझान तेजी के साथ सुकन्या समृद्धि योजना की ओर लगातार बढ़ रहा है। डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक इंदौर शहर में लगातार लोग अपनी बेटियों के उज्वल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ ले रहे हैं। अपनी बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में न्यूनतम ढाई सौ रुपए वार्षिक राशि जमा कर खाता खुलवा रहे हैं। जिसमें ऑनलाइन में 100 रु. महीने की राशि भी आप बिटियां के समृद्धि खाते में कभी भी जमा करा सकते है। इस तरह एक वर्ष में आप अधिकतम डेढ़ लाख रुपए तक की राशि जमा कर सकते हैं। यही नहीं इसमें आयकर रिटर्न की छूट भी मिल रही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




