गोटेगांव में भारतीय सेन समाज ओंकारेश्वर क्षेत्र न्यास के पूर्व संस्थापक अध्यक्ष सुभाष वर्मा सेन मध्य प्रदेश गुजराती सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौहान पहुंचे वहां उन्होने सेन समाज के अलग-अलग संगठन को एक संगठन बनाने की बात भी कही। कहा कि अभी समाज पूरी तरह प्रदेश में एकजुट नहीं है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने उमरिया जिले के बांधवगढ़ में संत शिरोमणि सेन जी महाराज के जन्म स्थल पर 2 एकड़ जमीन का आवंटन की घोषणा की थी। संगठित नहीं होने से वहां भूमिपूजन नहीं हो पा रहा है। अब इस मामले में मत्री प्रहलाद पटेल से सहयोग लेकर सीधे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सेन स्मारक को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक के दौरान स्थानीय सेन समाजन मौजूद रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 8 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




