गुरूवार, 19 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पासी समाज का परिचय सम्मेलन होगा

पासी समाज उत्थान संगठन समिति के तत्वावधान में पासी समाज का राष्ट्रीय परिचय सम्मेलन 10 जनवरी को इंदौर में होगा। संस्था के जगमोहन वर्मा एवं रमेशचंद्र कैथवास ने बताया कि…

पासी समाज उत्थान संगठन समिति के तत्वावधान में पासी समाज का राष्ट्रीय परिचय सम्मेलन 10 जनवरी को इंदौर में होगा। संस्था के जगमोहन वर्मा एवं रमेशचंद्र कैथवास ने बताया कि यह सम्मेलन माहेश्वरी भवन नवलखा में आयोजित होगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि पालकों को प्रवेश तभी मिलेगा जब वे प्रविष्टि में शामिल युवक-युवती को साथ में लाएंगे।

वहीं श्रेष्ठ परिचय देने वाले युवक-युवती को सम्मानित कर पुरस्कृत किया जाएगा। सम्मेलन में मध्यप्रदेश के अलावा उत्तरप्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ एवं दिल्ली राज्यों से उद्योगपति, उच्च अधिकारी, व्यापारी, नौकरी पेशा आदि विशेष रूप से शामिल होंगे। कई संकल्प दिलाए जाएंगे।

प्रविष्टियां 31 दिसम्बर तक दीपक वर्मा को दी जा सकती है। इस सम्मेलन में सभी उम्र के विवाह योग्य, तलाकशुदा, विधवा, विधुर, विकलांग को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 18 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 18 November 2026, पृष्ठ 6