गुरूवार, 19 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

70 बिल्डिंगों की निगम ने की जांच

बिल्डिंग संचालकों को दी व्यवस्था बराबर करने की चेतावनी

इंदौर नगर निगम के द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित 70 बिल्डिंगों की जांच की गई है। हर बिल्डिंग में आग से बचाव के उपकरण की व्यवस्था बराबर नहीं थी। ऐसी स्थिति में नगर निगम के द्वारा बिल्डिंग संचालकों को अग्नि दुर्घटना से बचाव के लिए उपकरणों की व्यवस्था बराबर करने की चेतावनी दी गई है।

इंदौर नगर निगम सीमा क्षेत्र में संचालित व्यावसायिक संस्थानों, होटल, हॉस्टल, कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी, मैरिज गार्डन एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग के भवनों में अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सघन निरीक्षण एवं जांच अभियान संचालित किया गया।

निगम के समस्त भवन निरीक्षकों एवं भवन अधिकारियों द्वारा इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न जोन क्षेत्रों में कुल 70 भवनों एवं व्यावसायिक संस्थानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थानों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, फायर सेफ्टी सिस्टम तथा अग्नि सुरक्षा से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की गई।

इस निरीक्षण अभियान के अंतर्गत जोन क्रमांक 02 एवं 03 में होटल शिवानी, गीतांजलि प्लाजा, होटल नवलेरी एवं याशिका, होटल सनसाइन, होटल वीर पैलेस, होटल रॉयल डोरमेटरी, निमा कार्ड्स, शरद इलेक्ट्रिक एवं होटल उपाध्याय पैलेस सहित अन्य संस्थानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियां पाई गईं, उनके संचालकों को आवश्यक सुधार करने, निर्धारित मानकों के अनुरूप अग्निशमन उपकरण स्थापित करने तथा फायर सेफ्टी सिस्टम को सदैव क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए।

कई भवनों में की गई सील करने

की कार्रवाई- इसके अतिरिक्त जिन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त उपकरण एवं आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं पाई गईं, उनके विरुद्ध नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में विभिन्न भवनों के कार्यालय, दुकानें, किचन, गोदाम एवं अन्य उपयोग में लिए जा रहे हिस्सों को सील किया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 18 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 18 November 2026, पृष्ठ 4