गुरूवार, 19 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

निगम ने की मीट दुकानों पर कार्रवाई

दुकानों को किया सील, 60 हजार से अधिक का मीट अपशिष्ट शुल्क वसूला

निगम ने की मीट दुकानों पर कार्रवाई
निगम ने की मीट दुकानों पर कार्रवाई (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

शहर में स्थित मीट दुकानों पर भी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के क्रम में निगम मीट अपशिष्ट प्रबंधन की टीम द्वारा कार्रवाई की गई। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि निगम मीट अपशिष्ट प्रबंधन टीम के माध्यम से शहर के विभिन्न स्थानों पर मीट, मछली दुकानों में सफाई व्यवस्था के क्रम में निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान विश्रांति चौराहे के पास स्थित मीट शॉप में सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएँ ठीक नहीं मिलने पर 7 दुकानों को सील करने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही विभाग द्वारा मीट प्रभारी के निर्देशन में शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित मीट दुकानों पर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर 8 दुकानों पर 1-1 हजार की चालानी कार्रवाई की गई।

इसके साथ ही विभाग द्वारा मीट दुकानों के निरीक्षण के दौरान बकाया मीट अपशिष्ट शुल्क होने पर 53 हजार से अधिक की वसूली की गई। स्वास्थ्य अधिकारी गौतम भाटिया ने वार्ड 60 के सुभाष मार्ग सहायक सीएसआई भारत करोसिया एवं राजेश पथरोड के साथ मटन दुकान पहुंचकर जानकारी ली। 8 मीट दुकानदारों को गंदगी, पर्दा नहीं लगाने पर फटकार भी लगाई।

12 हजार 750 की चालानी कार्रवाई की गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 18 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 18 November 2026, पृष्ठ 7