मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग की सहायक संचालक किसान कल्याण कृषि विकास (क्षेत्र विस्तार) परीक्षा 22 नवंबर को दोपहर 12 से 3 बजे तक अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर होगी। नियमानुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से 90 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा को सुव्यवस्थित और सुचारु ढंग से कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
केंद्रों में प्रवेश के समय सीसीटीवी सर्विलांस, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण और प्रवेश पत्र की स्कैनिंग जैसे माध्यमों से त्रिस्तरीय जांच की जाएगी। एचएचएमडी से होने वाली जांच में पुरुष परीक्षार्थियों की जांच पुरुष वीक्षकों द्वारा और महिला परीक्षार्थियों की जांच महिला वीक्षकों द्वारा की जाएगी।
प्रवेश द्वार के पास वर्जित वस्तुओं की जानकारी चस्पा रहेगी, जिसका पूरी तरह पालन करना होगा। परीक्षार्थी केवल बॉल पेन, पानी की पारदर्शी बोतल, ई-प्रवेश पत्र, आईडी कार्ड और आवश्यक दवाइयां साथ ला सकेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 14 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



