गुरूवार, 19 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

गोद लेकर काम शुरू करने वाली संस्थाओं का अनुबंध होगा निरस्त

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने महापौर सभाकक्ष में कहा कि निजी संस्थाएं जनभागीदारी से शहर के उद्यानों, डिवाइडरों, ग्रीन बेल्ट एवं चौराहों का विकास और रख-रखाव सुनिश्चित करें। ष् साथ में…

गोद लेकर काम शुरू करने वाली संस्थाओं का अनुबंध होगा निरस्त
गोद लेकर काम शुरू करने वाली संस्थाओं का अनुबंध होगा निरस्त (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने महापौर सभाकक्ष में कहा कि निजी संस्थाएं जनभागीदारी से शहर के उद्यानों, डिवाइडरों, ग्रीन बेल्ट एवं चौराहों का विकास और रख-रखाव सुनिश्चित करें।

ष् साथ में यह भी चेतावनी दी गई कि जिन संस्थाओं ने जो-जो जगह गोद ली है और कार्य प्रारम्भ नहीं किया है ऐसी संस्थाओं का अनुबंध निरस्त किया जाएगा और यह भी कहा गया कि रोटरी एवं उद्यानों की दीवारों पर प्रत्येक तीन माह में रंग-रोगन हो, पौधों की सिंचाई के लिए निगम ट्रीटेड वाटरंउपलब्ध कराएगा।

बॉम्बे हॉस्पिटल रोटरी, रीगल रोटरी एवं हाई कोर्ट से लेंटन चौराहे तक किए गए कार्यों की सराहना की गई। निजी कार्यों की समीक्षा भी अधिकारियों की मौजूदगी में की गई।

जिन संस्थाओं ने स्थल गोद लेने के बाद अनुबंध के बावजूद अब तक कार्य प्रारंभ नहीं किया है अथवा जनभागीदारी के माध्यम से शहर विकास में अपेक्षित सहयोग नहीं दिया है, उन्हें अंतिम सूचना जारी की जाएगी। इसके बाद भी यदि संबंधित संस्थाओं द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं किया जाता है तो उनका अनुबंध निरस्त करने की कार्रवाई की जाए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 18 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 18 November 2026, पृष्ठ 7