शासकीय माध्यमिक स्कूल ग्राम जम्बुडी सरवर में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। बाल अधिकार, शासकीय जन कल्याणकारी योजनाओं, साइबर सुरक्षा, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी तथा नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलवाई,साथ ही विद्यालय की कक्षा पहली दूसरी के छात्रों की बैठक व्यवस्था के लिए टेबल श्री शांति मुनि पारमार्थिक ट्रस्ट हातोद द्वारा प्रदान की गई। मिठाई का वितरण भी किया गया। कमल मड़वा, डॉ. शरद जैन, बहादुरसिंह चावडा, जसवंत सिंह चावड़ा,वीपी शर्मा, सत्यनारायण सोलंकी,दौलत पांचाल एवं स्कूल की अनिता वर्मा, मीना कुशवाह, कृष्णा चौहान, मंजू गौर, प्रतिभा शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 18 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


