सामाजिक संस्था श्री केवलराम धाम संस्था द्वारा ज्योतिष महासम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में शहर एवं प्रदेश के ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञों ने सहभागिता की। इस अवसर पर ज्योतिष एवं वास्तु के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली मातृशक्तियों का सम्मान भी किया गया। इस बड़े ज्योतिष सम्मेलन में 350 से अधिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञों ने निशुल्क पत्रिकाएं देखकर सेवाएं दी। डॉ. संतोष वाधवानी, प्रकाश गौड सहित अन्य मौजूद रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 18 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


