सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े अस्पताल में भीषण आग 15 नवजातों की जलने से मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज एक सरकारी अस्पताल में भीषण आग लगने से कम से कम 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। आग पाकिस्तान इंस्टीट्याूट ऑफ मेडिकल साइंसेज…

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज एक सरकारी अस्पताल में भीषण आग लगने से कम से कम 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। आग पाकिस्तान इंस्टीट्याूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के गायनेकोलॉजी वार्ड की नर्सरी में लगी। घटना के समय नर्सरी में 16 नवजात बच्चे भर्ती थे। इनमें से केवल एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका, जबकि 15 नवजातों की मौत हो गई। रेस्क्यू अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल की नर्सरी के अंदर एयर कंडीशनर का कंप्रेसर फटने के बाद आग लगी। इसके बाद आग तेजी से फैल गई और वार्ड में धुआं भर गया। आग अस्पताल के श्ण्प् वार्ड की तीसरी मंजिल पर लगी थी। जिला प्रशासन के अनुसार, हादसे में 14 बच्चों के शव पूरी तरह झुलस गए। घटना के बाद अस्पताल और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें