आज 10 दिन के बाद एक बार फिर सुबह का तापमान बढ़ गया है। इस तापमान के बढ़ने से आज गर्मी का असर ज्यादा रहने की संभावना बढ़ गई है। इसके साथ ही रात के समय पर ठंड का सिलसिला कायम है। यह ठंड भी अभी हल्की सी बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह 8:30 बजे इंदौर शहर का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस हो गया था। 10 दिन के अंतराल के बाद एैसा हुआ है जब सुबह के समय पर तापमान इतना हो गया है। पिछले 10 दिनों में यह तापमान 20 डिग्री और 21 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था। इसके पहले 4 नवंबर को इंदौर का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था।
इस तापमान के 22 डिग्री हो जाने से यह उम्मीद नजर आ रही है कि आज शहर में गर्मी थोड़ी ज्यादा महसूस होगी। इसी बीच सुबह जल्दी और रात में देरी के समय पर हल्की ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार कल शहर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह तापमान सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
यही कारण है कि दिन के समय पर नागरिकों को गर्मी का एहसास हो रहा था और उन्हें ठंडक पहुंचाने वाले उपकरणों का उपयोग करना पड़ रहा था। कल न्यूनतम तापमान 11.02 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो कि सामान्य तापमान से 4 डिग्री सेल्सियस कम है। इसके परिणामस्वरूप देर शाम के समय पर ठंड का एहसास नागरिकों को बना रहा।
अभी इंदौर में 6 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 12 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवा चल रही है। इसी बीच मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि अभी इंदौर का मौसम इसी तरह का बना रहेगा। इस मौसम में कोई बहुत ज्यादा परिवर्तन आने की उम्मीद नहीं है। इसके चलते हुए यह आसानी से समझा जा सकता है कि अभी तेज ठंड की दस्तक इंदौर में नहीं हो सकेगी।
नागरिकों को हल्की गुलाबी ठंड का ही आनंद मिलेगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 14 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



