नगर निगम के द्वारा सुभाष मार्ग पर सड़क को चौड़ा करने और नया बनाने के लिए तोड़फोड़ के निशान लगाने का काम आज से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही निगम के द्वारा कंडीलपुरा में सड़क को चौड़ा करने के लिए तोड़फोड़ का हल्ला मचा दिया गया है।
नगर निगम के द्वारा पूरे शहर में मास्टर प्लान के प्रावधान वाली सड़क का निर्माण शुरू किया गया है। इस प्रोजेक्ट में नगर निगम के द्वारा 23 सड़कों का निर्माण करने का काम हाथ में लेने की घोषणा की गई थी। इसमें से सुभाष मार्ग और कंडीलपुरा की सड़क भी शामिल है। इन सड़कों का निर्माण अभी शुरू नहीं हो सका है।
अब नगर निगम के द्वारा जल्द ही इन दोनों सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया गया है। निगम की ओर से आज सुभाष मार्ग पर सड़क के निर्माण के लिए तोड़फोड़ के निशान लगाने का काम किया जाएगा। वैसे तो नगर निगम कई साल पहले भी यहां पर तोड़फोड़ के निशान लगा चुका है।
उस समय जब नगर निगम के द्वारा निशान लगाए गए थे तो वे निशान 100 फीट चौड़ी सड़क के लिए लगाए गए थे। इसके बाद जनप्रतिनिधियों के द्वारा की जा रही मांग के आधार पर सड़क की चौड़ाई को 20 फीट घटा दिया गया है। अब इस सड़क का निर्माण 80 फीट चौड़ाई में किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के द्वारा नए सिरे से तोड़फोड़ के निशान लगाए जाएंगे।
यह निशान लगाने का काम आज ही शुरू करने की तैयारी की जा रही है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि सुभाष मार्ग पर जिंसी चौराहे के थोड़ा पहले तक के क्षेत्र में तो सड़क को चौड़ा करने और बनाने का काम हो चुका है। अब वहां से लेकर रामबाग चौराहे तक के क्षेत्र में इस काम को किया जाना है।
इसके साथ ही निगम के द्वारा कंडीलपुरा क्षेत्र में भी सड़क को चौड़ा करने और उसका नया निर्माण करने के लिए आज हल्ला मचाने का काम कर दिया गया। नगर निगम की गाड़ियों द्वारा माइक से यह अनाउंसमेंट किया गया कि यहां पर सड़क का निर्माण जल्द ही शुरू किया जाना है।
एैसे में जिन लोगों के निर्माण कार्य सड़क की चौड़ाई की परिधि में आ रहे हैं वे लोग अपने निर्माण को खुद ही हटा लें। यदि लोगों के द्वारा अपने निर्माण नहीं हटाए जाते हैं तो निगम खुद इन निर्माणों को हटाने का काम करेगा। अब यह सड़क जल्द ही बनना शुरू हो जाएगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 14 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



