प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय सोनाली पोंक्षे वायंगणकर ने सीएम हेल्पलाइन पर 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों की समीक्षा कर उनका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत इंदौर में सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में सकारात्मक एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में आयुक्त सामाजिक न्याय डॉ. कृष्ण गोपाल तिवारी भी मौजूद थे।
बैठक में परिवार सहायता योजना और फेल ट्रांजेक्शन से जुड़े प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। सांवेर में एक प्रकरण 60 दिवस से अधिक समय तक लंबित मिलने पर प्रमुख सचिव ने संबंधित अधिकारियों को उसका तत्परता से निराकरण करने को कहा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 14 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



