रविवार, 15 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सर्वोदय स्कूल के विद्यार्थी रेड वेशभूषा में पहुंचे

सर्वोदय बाल विनय मंदिर स्कूल सदर बाजार में आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जन्म जयंती मनाई गई। विद्यार्थी आज रेड ड्रेस वेशभूषा में पहुंचे। कुछ विद्यार्थी चाचा…

सर्वोदय स्कूल के विद्यार्थी रेड वेशभूषा में पहुंचे
सर्वोदय बाल विनय मंदिर स्कूल में बाल दिवस पर रेड वेशभूषा में विद्यार्थी

सर्वोदय बाल विनय मंदिर स्कूल सदर बाजार में आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जन्म जयंती मनाई गई। विद्यार्थी आज रेड ड्रेस वेशभूषा में पहुंचे। कुछ विद्यार्थी चाचा नेहरू बनकर गुलाब की कली लगाकर पहुंचे थे। इन बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां डांस के रूप में दी। वहीं इन बच्चों के बीच प्रतियोगी गेम भी कराए गए। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। उक्त जानकारी प्राचार्य सोनाली दुबे ने देते हुए बताया कि आज बच्चों की टिफिन पार्टी भी रखी गई, यह टिफिन पार्टी दोपहर में अध्यापकों के साथ आयोजित होगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 14 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 14 November 2026, पृष्ठ 6