संयोगितागंज माहेश्वरी समाज द्वारा दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट का आयोजन आज शनिवार 14 नवंबर को माहेश्वरी भवन चिड़ियाघर के सामने शाम से किया जाएगा। सुमित तापड़िया ने बताया कि भगवान जगन्नाथ के झांकी दर्शन होंगे, महाआरती की जाएगी। संजय चंडक, सौरभ राठी, कैलाश बाहेती, वरुण बाहेती, दीपक माहेश्वरी, सोना कोठारी, वंदना तापड़िया, अंकित बल्दवा सहित अन्य आयोजन से जुड़े हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 14 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



